क्षेत्र के फुटियां गांव में गदर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दस दिवसीय
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इसका उद्घाटन नगर स्थित
अभिषेक हास्पिटल के प्रबंधक डा. संजय यादव ने किया। उद्घाटन मैच न्यू
स्पोर्टिंग क्लब चंदौली और लकी स्पोर्टिंग क्लब फुटियां के बीच खेला गया।
इसमें लकी स्पोर्टिंग क्लब पांच रन से विजयी रही।
टास
जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लकी स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित दस ओवर
में सात विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्पोर्टिंग
क्लब की टीम आठ विकेट खोकर 57 रनों तक ही पहुंच सकी।
इस अवसर पर डा. संजय
यादव ने कहा कि गांवों में आज भी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। इन प्रतिभाओं को
प्रोत्साहित करके आगे ले जाने की जरूरत है। खिलाड़ियों को हमेशा अपनी
प्रतिभा को निखारने पर ध्यान देना चाहिए। हार-जीत खेल का पहलू है। इसके
पीछे अपनी प्रतिभा को ना दबाएं। हार में ही जीत छिपी होती है।