सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्देश पर तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने डायट लखनऊ से आई टीम के साथ नौगढ़ के राजदरी देवदरी और जलप्रताप का भौगोलिक शैक्षणिक भ्रमण कर अध्ययन किया। इस दौरान जिले की सुंदर और मनमोहक वादियों के साथ जीवनदायनी जड़ी बूटियों की जानकारी प्राप्त की।
डायट का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डायट लखनऊ के शैक्षिक भ्रमण दल प्रभारी अभिनव आनंद के साथ डीएलएड प्रशिक्षुओं को लेकर शैक्षिक भ्रमण दल का राजदरी व देवदरी जलप्रपात का अवलोकन किया। डायट प्रतिनिधि मंडल सदस्य डाॅ. जितेंद्र सिंह ने प्रशिक्षुओं को जिले की भौगोलिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। वहीं जयंत कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को आकांक्षी जिले की चुनौतियों एवं सुरक्षात्मक उपाय को लेकर जागरूक किया। टीम ने डायट प्राचार्य विकायल भारती के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान लखनऊ डायट प्रवक्ता डॉ ज्ञानवेंद्र सिंह, शशि यादव, पूजा उपाध्याय, पवन कुमार, चंदौली डायट प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र सिंह, जयंत कुमार सिंह, रमाशंकर यादव आदि रहे। संवाद