मेस का निरीक्षण करते डीएम कुमार प्रशांत व एसपी किरीट राठौड़।
स्थानीय कोतवाली स्थित मेस को धुंआ रहित बनाये जाने के लिए जिलाधिकारी कुमार प्रशांत और पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड ने मंगलवार को कोतवाली में निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के लिए गैस सिलेंडर व चूल्हे पर खाना पकाये जाने की व्यवस्था किये जाने निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बनाये जा रहे कमरे एवं बिल्डिंग का भी निरीक्षण और इसके मातहतो संग मीटिंग कर बकरीद के त्यौहार पर पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी किये जाने का निर्देश देकर गंतव्य को रवाना हो गये। जनपद में मंगलवार को बकरीद त्यौहार के अवसर पर जगह आयोजित होने वाली नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए ईदगाहो और मस्जिदों के समीप जिला प्रशासन द्वारा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी। शांतिव्यवस्था के लिए डीएम कुमार प्रशांत और पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड ने क्षेत्रों का दौरा किया।