पब्लिक स्कूल में बच्चों की जांच करते चिकित्सक।
नगर के अलीनगर स्थित मासूम पब्लिक सकूल मे आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में गुरुकुल वाराणसी से आए डॉक्टरों की टीम ने स्कूल के तीन सौ छात्र छात्राओं का परीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों ने छात्राओं को शरीर की साफ सफाई के साथ आस पास के परिवेश की साफ सफाई रखने की सीख दी। योग शिक्षक चांदनी ने स्कूल के सौ से अधिक छात्र छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मुकेश श्रीवास्तव, निसार अहमद, पुष्पांजलि मिश्र, सुमन तिवारी, रीना, हेमंत विश्वकर्मा, हिमांशु विश्वकर्मा, राजीव आदि उपस्थित रहे।