फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: श्रद्धा से पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। रेलवे के कार्यालयों और कारखानों, आईटीआई कॉलेजों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू रेलवे स्टेशन, डीआरएम आफिस, सिग्नल, माइक्रो आफिस, कंस्ट्रक्शन आफिस, टीआरएस शेड, लोको शेड, डाउन यार्ड, डीआरवाई, पावर हाउस, पीडब्लूडी, इंजीनियरिंग, प्लांट डिपो, फ्लशबट, कैरेज एंड वैगन वर्कशाप, इलेक्टि्रक शेड, गया कॉलोनी में भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियां स्थापित की गईं। भोज का आयोजन किया गया। डीआरएम राजेश गुप्ता, सीनियर डीपीओ, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन, डीसीएम दीपक कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, प्रवेश कुमार सिंह आदि अधिकारियों की टीम ने पंडालों में जाकर दर्शन किए।
स्टेशन परिसर में आटो स्टैंड, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर भी मूर्तियां स्थापित की गई हैं। गुरुद्वारा के समीप, नई बस्ती, अलीनगर सहित अन्य स्थानों पर स्थित मोटर गैराज, मोटर मैकेनिकों के साथ विभिन्न वाहन एजेंसियों पर भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। विभिन्न कल कारखानों में विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। पंडालों के समीप भक्तिगीतों से महौल भक्ति मय बना रहा। वहीं शाम के वक्त जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसका लोगों ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन




चकिया व शिकारगंज क्षेत्र में भी धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। चकिया विद्युत उपकेंद्र में उपखंड अधिकारी अमित त्रिपाठी, अवर अभियंता प्रमोद शर्मा, जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता नवीन कुमार श्रीवास्तव, चकिया होलसेल बाजारमें विधायक कैलाश आचार्य सरवन कुमार, गुलशन गुप्ता, अनिल यादव ने पूजन किया। कंदवा क्षेत्र के असना गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर, रामकृपाल सिंह आईटीआई चिरईगांव और विद्युत उपकेंद्र अमड़ा और कवरुआ में आदि शिल्पी का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें