फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराक्रम के कारक ओर सत्य के धारक हैं भगवान परशुराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को धूम धाम से मनाई गई। कोरोना कर्फ्यू की वजह से ब्राह्मण समाज और भूमिहार समाज के लोगों ने घरों में ही विधि विधान से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना कर वैश्विक महामारी कोरोना से छूटकारा दिलाने की प्रार्थना की। भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शिव गोविंद राय के नगर के कैलाशपुरी स्थित आवास पर अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम का जन्मदिन हवन पूजन कर मनाया। परिवार और समाज के लोगों के साथ मिलकर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित की। इस मौके पर शिव गेेविंद राय और संजय राय ने कहा कि भगवान परशुराम एक आदर्श पुरुष हैं। वह भगवान विष्णु के छठे अवतार माने गए। उनका प्रभाव त्रेता युग से शुरू होकर द्वापर युग तक जाता है। इसी तरह ब्राह्मण हितकारिणी समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नगीना मिश्र ने भगवान परशुराम का जन्मदिन पर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस मौके पर श्याम नगीना मिश्र ने कहा कि परशुराम का अर्थ पराक्रम के कारक ओर सत्य के धारक माना गया है। भगवान परशुराम का जीवन एक आदर्श पुरुष के रूप में था। इस मौके पर ज्योति मिश्र, अरविंद दुबे, संजय राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें