फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवक को बंधक बनाकर दो लाख रुपये और गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहुल गांव में सोमवार को लुटेरों ने युवक के हाथ-पांव और कुत्ते मुंह पर कपड़ा बांधकर दो लाख रुपये और गहने लूट ले गए। मंगलवार को पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।सोनहुल निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा सिंचाई विभाग में काम करते थे। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी धर्मशिला को नौकरी मिली है। वह सोमवार को ड्यूटी पर चकिया आई थीं। उनका बड़ा बेटा दीपक जमालपुर थाना क्षेत्र के विक्सी गांव में निर्माणाधीन मकान देखने गया था। घर में ताला बंद देखकर लुटेरे घर में घुस गए।
विज्ञापन

लुटेरों ने कुत्ते के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। वह भौंकने की स्थिति में नहीं था। वे लूटपाट कर ही रहे थे कि छोटा बेटा रोहित विश्वकर्मा (20) घर में आ गया। लुटेरों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ पैर बांध दिए। रोहित ने आलमारी की चाबी देने से इंकार किया तो उसकी पिटाई करने लगे। चाबी खोजकर आलमारी में रखे दो लाख रुपये नगद और सोने के दो झुमके उठा ले गए।
शाम को जब धर्मशिला घर पहुंची तो पुत्र के हाथ-पैर में बंधी रस्सी खोली। कुत्ते को मुक्त किया। शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन वह तुरंत नहीं पहुंची। मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पीड़ित परिवार ने तहरीर दी तो चौकी इंचार्ज मौका मुआयना करने पहुंचे। कोतवाल मिथिलेश तिवारी का कहना कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें