फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: विकास तो हुआ लेकिन बेरोजगारी और शिक्षा पर ध्यान दे सरकार, सुनें- युवाओं की बात

Sun, 19 May 2024 01:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Satta Ka Sangram: Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को चंदौली में है। सुबह चाय की चर्चा के बाद दोपहर में जिले के सुभाष पार्क में युवाओं से संवाद हुआ। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही पेपर लीक, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं पर खुलकर सवाल भी उठाए।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश, प्रदेश और जिले का विकास हुआ है, लेकिन बेरोजगारी और शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता संग्राम की टीम ने रविवार की दोपहर में युवाओं का मन टाटोला तो उन्होंने शिक्षा, पेपर लीक और रोजगार को महत्व दिया।

विज्ञापन




चर्चा के दौरान युवाओं ने कहा कि जिले में आज भी उच्च शिक्षा कि अच्छी व्यवस्था नहीं हैं। उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को वाराणसी, प्रयागराज और कोटा सहित अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। जिले के सांसद केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं, लेकिन यहां औद्योगिक विकास नहीं हुआ। इस वजह से रोजगार न के बराबर है। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर 1 बजे- युवाओं से संवाद, स्थान: सुभाष पार्क, पीडीडीयू नगर
Next
AU ऐप में पढ़ें