फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Report: चंदौली में विकास कार्यों की कितनी बदली तस्वीर और क्या हैं चुनौतियां? लोगों ने बताई जमीनी हकीकत

Tue, 07 Apr 2026 05:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli Ground Report: अमर उजाला की टीम यूपी के चंदौली जिले में पहुंची, जहां जमीनी पड़ताल के दौरान विकास की कई तस्वीरें सामने आईं। इंटीग्रेटेड कोर्ट निर्माण से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया और मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं तक, लोगों ने बदलाव और चुनौतियों पर खुलकर अपनी राय रखी। इस ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए, क्या कहती है चंदौली की जनता।
 
विज्ञापन
चंदौली ग्राउंड रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli Ground Report: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी राजनीतिक दल अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में अमर उजाला की टीम जमीनी हकीकत जानने के लिए यूपी के चंदौली पहुंची, जहां रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया, शिक्षा, इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट निर्माण और अन्य स्थानीय मुद्दों पर लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान यह समझने की कोशिश की गई कि जिले में कितना बदलाव आया है और आम जनता किन मुद्दों को सबसे अहम मान रही है।

विज्ञापन




इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट निर्माण पर वकीलों ने क्या कहा?
अमर उजाला की टीम ने इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के निर्माण को लेकर चंदौली के स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं से बातचीत की। अधिवक्ता शशि शंकर सिंह ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि संभवतः देश का पहला इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चंदौली में बन रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक न्यायालय का अपना स्थायी परिसर नहीं था, लेकिन वर्तमान सरकार और सीजीआई के प्रयासों से यह कमी दूर होने जा रही है। चंदौली सिविल बार के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए अपार खुशी का विषय है और उत्तर प्रदेश में एक मिसाल बनेगा। वहीं, अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने इसे नए अवसरों का द्वार बताते हुए कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का लंबा संघर्ष शामिल रहा है।



रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया से खास रिपोर्ट

रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया से अमर उजाला की टीम ने खास पड़ताल की। इस दौरान रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने बताया कि 2017 से पहले यहां पहुंचना भी मुश्किल था, सड़कें खराब थीं और वाहनों का आना-जाना लगभग ठप रहता था। लेकिन 2017 के बाद सड़क निर्माण और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ, जिससे क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ। अब हालात यह हैं कि नए उद्योग लगाने के लिए जगह तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां प्लास्टिक, कार्टन, एल्युमिनियम, बिस्कुट, किचनवेयर और फर्नीचर समेत कई तरह की इंडस्ट्री संचालित हो रही हैं। साथ ही, पहले जहां अपराधियों में डर नहीं था, अब कानून-व्यवस्था बेहतर होने से अपराधियों की गतिविधियां लगभग खत्म हो गई हैं। वहीं, उद्यमी करण जौहरी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में कई नई कंपनियां यहां आई हैं, जिससे व्यापार में बढ़ोतरी हुई है और पहले की तुलना में अब अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं।



मेडिकल कॉलेज में रोजाना हजारों मरीजों को मिल रहा इलाज

ओडीएमसी योजना के तहत चंदौली में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद इलाके की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। अमर उजाला की टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जमीनी हकीकत जानी। प्रिंसिपल डॉ. अमित सिंह ने बताया कि कॉलेज का निर्माण 2022 में शुरू हुआ और 2024 में पूरा हो गया। वर्तमान में यहां 200 छात्र अध्ययन कर रहे हैं और बड़े शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं, जिससे मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ता। रोजाना करीब दो से ढाई हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के बनने से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है और करीब 100 स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। कंप्यूटर ऑपरेटर दिलनवाज ने कहा कि यहां कार्य व्यवस्था काफी बेहतर है और आने वाले समय में यह बच्चों के भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। वहीं, प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अब छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है और उन्हें यहीं बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन




औद्योगिक विकास के समन्वय से चंदौली में बढ़ रहे अवसर

चंदौली में शिक्षा और उद्योग के बीच तालमेल से विकास को नई रफ्तार मिलती दिख रही है। डॉ. सारिका ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है और नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों के सर्वांगीण विकास पर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के तेजी से हो रहे विकास का सकारात्मक असर शिक्षा क्षेत्र पर भी पड़ेगा, जिससे छात्रों के लिए रोजगार और व्यावहारिक सीख के बेहतर अवसर तैयार होंगे। इस दिशा में हाल ही में एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा और उद्योग के समन्वय को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें