चंदौली। पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार स्थापित करने के खादी ग्रामोद्योग विभाग के द्वारा बैंकों से 25 लाख तक का ऋण मुहैया कराया जाएगा। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को 35 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान मिलेगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की वित्तपोषित इकाइयों को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज की सुविधा तीन वर्ष तक मिलेगा। बताया कि आवेदक www.kviconline.gov.in की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। संवाद