फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आपत्तियों के निस्तारण के बाद भेजी गई 88 केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 88 केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए 88 में से 55 केंद्रों को लेकर आपत्तियां आई थीं। इनका निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कराकर परिषद को सूची भेज दी गई है। पिछले वर्ष के 100 केंद्रों मुकाबले इस वर्ष 88 केंद्र बनाए गए है। इस बार परीक्षा में जिले के 64 हजार 257 विद्यार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड के परीक्षा के लिए जनपद में पिछले वर्ष 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस वर्ष घट कर 88 परीक्षा केंद्र हो गए है। पिछले वर्ष की तुलना में 12 कम है। केंद्र ही नहीं परीक्षार्थियों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले वर्ष 100 केंद्रों पर 67180 ने परीक्षा दी थी। इस बार 64257 परीक्षार्थी भाग लेंगे, जो पिछले वर्ष 2923 परीक्षार्थी कम है। जनपद के 88 परीक्षा केंद्रों के लिए आपत्तियां मांगी गई थी। कुल 55 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने आपत्तियां दाखिल की थी। इसमें परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 22, विद्यालयों की दूरी की 14, धारण क्षमता के आठ, निरस्तीकरण के लिए तीन, सुविधा के लिए धन मुहैया कराने के लिए एक केंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें