फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खोदी गईं सड़कें दुरुस्त नहीं कराई तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने जल जीवन मिशन और हर घर नल योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि मैन पावर बढ़ाकर काम समय पर पूरा कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बृहस्पतिवार को योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जहां सड़क खोदकर पाइप डाली गई है, उन सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराएं। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएम ने कहा कि पेयजल परियोजना को संचालित करने में भूमि की उपलब्धता अथवा भूमि संबंधित विवाद की समस्या आ रही है तो उसे संबंधित उप जिलाधिकारी के साथ मिलकर निस्तारित कराएं। जहां सड़क खोदकर पाइप डाली गई है, उन सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराएं। अन्यथा कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कराए गए काम में किसी प्रकार की समस्या व शिकायतों या रेस्टोरेशन पानी की शिकायत एवं अन्य जल जीवन मिशन की शिकायत को दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 18001212164 पर शिकायत दर्ज कराएं। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं को संचालित किए जाने के संबंध मेंबैठक में सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें