फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 45 हजार रुपये की शराब बरामद, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक और दो के पश्चिम छोर पर स्थित लाइन शहीद बाबा की मजार के पास से पांच लोगों को पकड़ कर 104 लीटर शराब बरामद किया। आरोपी शराब लेकर बिहार जा रहे थे। बरामद शराब की कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की रात आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम स्टेशन पर जांच कर रही थी। इसी बीच रात करीब 12 बजे प्लेटफाॅर्म संख्या एक और दो के पश्चिम छोर पर पांच युवक बैग लेकर बैठे दिखे। उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शशि कुमार निवासी बिहिटा, पटना, आदित्य कुमार रजक निवासी नरही चांदी आरा, सचिन कुमार निवासी दरियापुर बिहिटा, पटना, राम कुमार सिंह निवासी मानपुर जिला गया और सोनू कुमार साव निवासी नत्थूपुर बिहिटा पटना बिहार का चालान कर दिया गया। आरोपियों के पास से बरामद 104 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब की कीमत 45 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें