फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1.30 लाख रुपये की शराब बरामद, 8 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से अलग अलग समय पर 1.30 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की है। इसके साथ ही आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम बुधवार को अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए अभियान चला रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर युवकों की टोली दिखी। उनके पास के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
युवकों ने अपना नाम क्रमश: शब्बीर अंसारी निवासी दल्लू चक खगौल, शाहिल कुमार निवासी यादव चक थाना परसा पटना, कंचन कुमार निवासी ग्राम डीहरा थाना चंडी, नालंदा, सूरज कुमार निवासी मीठापुर पटना, आदित्य राज निवासी मकदुमपुर, इस्लामपुर, नालंदा, दीपक कुमार निवासी मीठापुर, पटना, परवीन कुमार निवासी ग्राम फजीलापुर टोला खरजम्मा, इस्लामपुर, नालंदा बिहार बताया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत 1.25 लाख रुपये है।
इसके पहले मंगलवार को संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के हावड़ा छोड़ पर एक व्यक्ति को 48 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था।
जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बबलू पांडेय निवासी दौलतपुर थाना भगवानगंज जिला पटना बिहार का चालान किया गयाहै। बरामद शराब की कीमत 5280 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें