नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम करीब नौ बजे नेेशनल हाइवे पर गोधना हाइवे चैराहे के पास पिकअप से तस्करी कर ले जा रहे नौ लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद किए। पुलिस को देख कर तस्कर भाग गए। पुलिस शराब बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अलीनगर थाने में शराब बरामदगी की जानकारी देते हुए सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय ने बताया किअलीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, आलूमिल पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमनारायण सिंह, आरक्षी बूटा सिंह यादव, लल्लन पाल, कृष्ण कुमार मिश्रा व मानसिंह मंगलवार की रात नौ बजे एनएच टू पर गोधना चौराहे के पास वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच एक पिकअप आता दिखा। पुलिस चेकिंग देख पिकअप को खड़ा कर चालक व उसका साथी वाहन खड़ा कर भाग गए। पुलिस टीम ने जब वाहन की जांच की तो वाहन में 161 पेटी शराब रखी गई थी। पुलिस शराब और वाहन को थाने लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। कहा कि यह शराब की कुल 161 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई हैं। जिनकी कीमत करीब नौ लाख रुपये हैं।