पीडीडीयू नगर। जीआरपी ने पीडीडीयू जंक्शन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 8500 रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है।
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह प्लेटफाॅर्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर एक व्यक्ति को 14.40 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत 8500 रुपये है। गिरफ्तार विवेक कुमार निवासी कुम्हार टोली, कंकड़ बाग, पटना का चालान कर दिया गया।