फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक से बिहार जा रही 65 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली की स्वॉट, सर्विलांस और कंदवा पुलिस ने संयुक्त रूप से शनिवार की देर रात बरहनी तिराहे पर एक ट्रक से शराब की भारी खेप बरामद कर हरियाणा निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बिहार जा रही 390 पेटी अंग्रेजी शराब की कीमत 65 लाख रुपये है।
विज्ञापन

एएसपी विनय कुमार सिंह ने रविवार को कंदवा थाने में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि शराब तस्करी को लेकर जिला पुलिस काफी सतर्क है। इसी के तहत शनिवार की रात स्वॉट, सर्विलांस और कंदवा पुलिस की टीम बरहनी चौराहे पर जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक रोक कर जांच की गई तो उसमें छुपाई गई 390 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। तस्कर शराब की यह बड़ी खेप हरियाणा से बिहार जाने की फिराक में थे। बताया कि शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में अलग से केबिन बनाकर उसमें शराब की पेटियों को रखकर बाहर से चावल की बोरियों में राख भर कर रखा था। उसकी फर्जी कूटरचित बिल्टी भी तैयार कर ली थी। गिरफ्तार तस्करों में शिवा निवासी सराय नामदार खां सोनीपत हरियाणा और दीपक कुमार गढ़ी सराय सोनीपत हरियाणा हैं। शराब जब्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नवंबर में पुलिस ने पकड़ी थी 90 लाख की शराब
चंदौली जिले से सटे बिहार राज्य में शराब बंदी है। इस वजह से शराब तस्करी का प्रमुख केंद्र बिहार बन गया है। चंदौली के बॉर्डर से बिहार में शराब की खेप पार कराई जाती है लेकिन चंदौली पुलिस की सक्रियता से कई बार बड़ी खेप पकड़ी गई है। अक्तूबर में चंदौली पुलिस ने हाईवे पर एक कंटेनर वाहन से 502 पेटी शराब बरामद की थी। जिसकी कीमत 90 लाख रुपये थी। यह बड़ी खेप भी हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। एक तस्कर भी पकड़ा गया। वहीं चार नवंबर 2022 को नेशनल हाईवे पर चंदौली पुलिस ने एक ट्रक में दाल की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही 801 पेटी देसी शराब बरामद की थी जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई गई थी। यह शराब उत्तराखंड से बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें