फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खरीदी थी 11 लाख की शराब, बिहार भेजने से पहले ही पकड़े गए

विज्ञापन
चंदौली पुलिस के गिरफ्त में शराब तस्करी के आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिहार में शराबबंदी के बावजूद वहां शराब खपाने के लिए तस्करों ने नया तरीका अपनाया है। जिले से लाइसेंसी शराब की दुकानों से मदिरा खरीदकर चंदौली में उसका भंडारण किया था। बिहार में भेजने से पहले शराब की खेप पकड़ी गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस ने कैली रोड स्थित मकान में छापा मारकर 1070 लीटर शराब बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से 10 पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है।
सीओ सदर नामेंद्र रावत ने बताया कि बिहार में शराब भेजने की तैयारी थी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार सुबह 6:10 बजे आकाश तिवारी के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने शराब के साथ बाइक और 26,570 रुपये भी जब्त किए। चंदौली के धानापुर और सैयदराजा के निवासी भी शामिल हैं। वहीं, अधिकांश आरोपी बिहार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें