फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवारे बाद खुली शराब की दुकानें, जुटी भीड़ में नियम तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण काल में दो सप्ताह की बंदी के बाद मंगलवार को सुबह दस बजेे शराब की दुकानों के खुलते ही वहां खरीदारों की भीड़ लग गई। शराब खरीदने की जल्दबाजी इस कदर रही कि किसी में भी कोरोना का भय नहीं दिखाई दिया। सोशल डिस्टेंसिंग को भी लेकर लोग बेफिक्र नजर आये। कई दुकानों पर भीड़ के बावजूद पुलिसकर्मी नदारद रहे। कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने शराब व बीयर की दुकानों को बंद करा दिया था। इससे शराब पीने के शौकिनों में बेचैनी काफी बढ़ गई थी। पीने के शौक को पूरा करने के लिए कईयों ने ऊंचे दामों पर शराब भी खरीदी थी। प्रदेश में विभिन्न जिलों में शराब की बिक्री की छूट दिये जाने के बाद मंगलवार को जनपद में भी जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने भी दुकानें खोले जाने की इजाजत दे दी। मंगलवार की सुबह दस बजे दुकानों के खुलते ही दुुकान के बाहर शराब खरीदने वालों की भीड़ लग गई। कोरोना गाइड लाइन को लेकर न तो शराब खरीदारों को ख्याल और न ही शराब विक्रेताओं ने इसका पालन कराने का प्रयास किया। इस दौरान चकिया तिराहे, पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन गेट के समीप, काली महाल चौराहा, नई बस्ती समेत सभी प्रमुख स्थानों पर स्थित शराब की दुकानों पर भीड़ रही। कई लोग बिना मास्क के भी शराब लेने दुकानों पर पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें