फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने शराब की दुकानें की सील

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में शराब की दुकान पर स्टॉक रजिस्टर की जांच करते आबकारी इंस्पेक्टर ज्ञान प्रताप सिं? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में शराब की दुकानों से चोरी छिपे तरीके से शराब बिक्री की अफवाहें जोरों पर हैं। ऐसी चर्चा पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने मंगलवार को देशी, अंग्रेजी शराब समेत बीयर की दुुकानों को सील किया। इसके पूर्व विभाग के अधिकारियों ने दुकान में रखे स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया।
विज्ञापन

जिले में आबकारी विभाग के तीन सर्किल चंदौली, चकिया और सकलडीहा में कुल 250 लाइसेंसी दुकानें है। जिसमें अंग्रेजी, देशी व बीयर की दुकानें शामिल है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 25 मार्च से देश में लाकडाउन लागू कर दिया गया। इसके बाद शराब के सभी दुकानों के शटर गिर गए। इस दौरान चोरी छिपे शराब की बिक्री की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। चर्चाएं रही की कई अनुज्ञापी मनमाने दाम पर शराब की बिक्री कर रहे है। लाकडाउन में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिले में शराब की समस्त दुकानों और बार को सील करने के आदेश दिए। मंगलवार को पीडीडीयू में आबकारी निरीक्षक ज्ञानप्रताप सिंह ने नगर स्थित शराब की दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू की। दुकानों में स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया गया। शाम तक 110 में से 18 दुुकानें की ही सील हो पाई। शेष दुकानों को सील करने की कार्रवाई होती रही। चकिया संवाददाता के अनुुसार क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने लाइसेंसी दुकानों को सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान सीओ चकिया नीरज पटेल आबकारी निरीक्षक ओमकार सिंह शामिल रहे। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दुकानों को सील किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के अग्रिम आदेश तक दुकानें सील रहेंगी। इस दौरान कोई भी अवैध तरीके से शराब बेचता पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार एसडीएम प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर गौरव सिंह ने 30 अंग्रेजी, 38 देशी शराब की दुकान और 26 बीयर की दुकानों को सील किया। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि शासन की निर्देश पर शराब और बीयर की दुकानों को सील कर दिया गया है। इस मौके पर सीओ जगत कन्नौजिया, आबकारी निरीक्षक गौरव सिंह, कोतवाल सतेन्द्र यादव, कस्बा प्रभारी बाबूराम यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें