मोहनिया। भभुआरोड जीआरपी ने शनिवार को पैसेंजर ट्रेन से एक लावारिस बैग बरामद किया। इस दौरान बैग से शराब बरामद हुई। भभुआ रोड जीआरपी थाना केप्रभारी सुरेंद्र राय के द्वारा बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-गया फास्ट ट्रेन की जांच की गई तो एक काला रंग का बैग लावारिस हाल में मिला। बाद में उसे सावधानपूर्वक खोलकर देखा गया तो उसमें 30 शीशी शराब रखी हुई थी। बैग समेत शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद