मोहनिया। क्षेत्र के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को जीआरपी ने वाराणसी-आसनसोल पैसेंजर में जांच के दौरान लावारिस हालत में 80 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद की ।जांच अधिकारी ने बताया कि शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए रूटीन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक लावारिस बैग से 80 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद हुई। शराब को जब्त कर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है। संवाद