जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
नियामताबाद विकास खंड के अंतर्गत चौरहट ग्राम पंचायत के नई बस्ती के लोगों ने पेयजल किल्लत से नाराज होकर गुरुवार को गांव में ही रेलवे लाइन के समीप प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सूजाबाद में ओवरहेड टंक होने के बाद भी गंाव में पानी नहीं पुहंच रहा है। लोगों को हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ती है। चेतावनी दी कि पानी आपूर्ति की स्थिति नहीं सुधरी तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
जल निगम की ओर से वर्षों पहले सूजाबाद में ओवरहेड टैंक बनाया गया है। यहां से सूजाबाद, बहादुरपुर, मढ़िया, जलीलपुर, चौरहट, भोजपुर आदि गांवों में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आबादी बढ़ने के साथ ही पानी की खपत बढने लगी है। लेकिन पूरी क्षमता से पानी न चलने की वजह से नई बस्ती तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। चौरहट ग्राम पंचायत के चौरहट, मढ़िया और नई बस्ती को मिलाकर आबादी करीब चार हजार है। तीनों बस्तियों में आठ हैंडपंप ही लगे हैं। ऐसे में पानी के लिए भी हैंडपंपों पर मारामारी होती है।
कई बार इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य जमील अहमद, सैयदा, बित्तन, शाहिदा, अलाउद्दीन, अकील, पिंटू, शेरू आदि रहे।