फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की तरह कोरोना से युद्ध में डटे हैं डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। इन दिनों जब पूरा विश्व जब कोरोना महामारी से जूझ रहा है तब इससे चल रही लड़ाई में कर्मवीर योद्धा चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य के निर्वहन में पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। ये कर्मवीर कोरोना के संक्रमण के भय के बाद भी सैनिकों की तरह पूरे जी-जान से कोरोना को हराने के लिए मैदान संभाले हुए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश सिंह का कहना है कि धरती पर भगवान का स्वरूप कहे जाने वाले सभी चिकित्सकों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। संक्रमण के भय के बाद भी चिकित्सक पूरी शिद्दत से अपने फर्ज को अंजाम दे रहे हैं। बरहनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. गौरव नंदन का कहना है कि कोरोना महामारी के संक्रमण के बीच ड्यूटी करना काफी चुनौतीपूर्ण है। मरीजों की जांच के दौरान संक्रमण का भय भी बना रहता है। बावजूद इसके एक चिकित्सक का फर्ज उसे कार्य में डटे रहने के लिए प्रेरित करता है। इसी अस्पताल में नियुक्त चिकित्सक डा. पंकज सिंह का कहना है कि वे और उनकी पत्नी दोनों चिकित्सक हैं। संक्रमण के इस काल में बच्चों को छोड़कर ड्यूटी निभानी पड़ रही है। बताया कि संकट के इस दौर में ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण है। घर में प्रवेश करने से पहले बच्चों की चिंता होती है। दोनों डाक्टर पूरी तरह सैनिटाइज होने के बाद ही बच्चों के समीप जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें