कंदवा। महुंजी गांव में मंगलवार की शाम जौहरी माता मंदिर के बारजे पर बारिश के दौरान बिजली गिर गई। इससे मंदिर का बारजा क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। संयोग अच्छा था कि वहां कोई था नहीं। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीण सहम गए। गांव में स्थापित जौहरी माता के मंदिर में बिजली का कनेक्शन भी लिया गया है। बिजली गिरने से बारजा तो क्षतिग्रस्त हुआ ही, बिजली का केबल भी जल गया और आपूर्ति ठप हो गई। संवाद