नौगढ़। बिजली की गिरने से नौगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक महिला और पुरुष झुलस गए। महिला के दोनों पैर सुन्न हो गए हैं। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। इस बीच एक भैंस की भी मौत हो गई।
सेमरिया गांव में मंगलवार की सुबह बिजली की चपेट में आने से धरमशिला (21) और मड़ई में सोये हुए गांव के बिहारी (49 ) भी झुलस गए। उनके परिवार वालों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक डा. शशि भूषण सिंह ने बताया कि धर्मशिला का दोनों पैर सुन्न हो गये है। उसे जिला भेजा गया है। उधर, चहनिया क्षेत्र के के नैढि गांव निवासी श्यामसुंदर यादव की भैंस बिजली की चपेट में आने से मर गई।