फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश ने सफाई व्यवस्था की खोल पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बारिश ने सफाई व्यवस्था की खोल पोल
विज्ञापन

कहीं सड़कों पर लगा रहा नाबदान का पानी तो कहीं कीचड़ से परेशान रहे लोग
सचित्र - 01 से 03
पीडीडीयू नगर। नगर में बुधवार की सुबह ही हल्की बारिश ने साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कहीं नालियों का पानी सड़कों बहने लगा तो कही सड़क पर इतना कीचड़ हो गया कि बाइक व साइकिल से निकलने में लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं सबसे नारकीय स्थिति चंदासी कोल मंडी की रही। जहां सड़कों पर पानी लगा रहा।
विज्ञापन

नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को ठीक रखने का दावा नगर पालिका प्रशासन की ओर से किया जाता है। जबकि हालात यह है कि हल्की सी बारिश सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। बुधवार की सुबह हुई बारिश के चलते नगर के विभिन्न स्थानों पर पानी लग गया। कई सड़कों पर इतना अधिक कीचड़ हो गया कि लोगों का चलना भी कठिन हो गया। नगर के वार्ड संख्या एक चतुर्भुपुर में सड़क पर नाबदान का पानी बहता नजर आया। जबकि इसकी वार्ड में पानी निकासी की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने सभासद पति को बंधक बनाया था। अलीनगर क्षेत्र में बारिश के चलते सड़कों पर कीचड़ लग गया। चंदासी कोल मंडी में सड़क पर कई जगह पानी लग गया। बाइक सवार लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। हल्की से बारिश में मिट्टी बहकर सड़क पर आ जाती है। जिससे काफी परेशानी होती है। ट्रकों के गुजरने से जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भर जाता है। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि चतुर्भुपुर वार्ड में पंप से पानी निकलवा दिया गया था। वहीं नगर में सुबह शाम सफाई कराई जाती है। इसके अलावा जहां भी गंदगी की शिकायत मिलती है वहां सफाईकर्मी जाकर सफाई करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें