क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने 20 क्यूसेक क्षमता वाले लिफ्ट
पंप कैनाल लगवाने के लिए गुरुवार को लघु डाल व सिचाई विभाग के अधिकारियों
संग मानिकपुर व भुजना गांव के समीप स्थित कर्मनाशा नदी के तट का स्थलीय
निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने किसानों को जल्द ही सिंचाई समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की समस्या काफी विकट
है।
इसके चलते हर वर्ष किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। कहा कि किसान
पिछले काफी दिनों से नदी पर लिफ्ट कैनाल लगाए जाने की मांग कर रहे थे।
इसे
देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया
है। इतना ही नहीं 17 जनवरी को इसका शिलान्यास भी कर दिया जाएगा।
लगभग 20 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पंप कैनाल से लगभग 750 हजार
हेक्टेयर उपजाऊ भूमि सिंचित होगी।
उन्होंने कहा कि लिफ्ट कैनाल में 20
क्यूसेक के पंप व 250 एचपी की मोटर लगाई जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों
की सिंचाई समस्या दूर हो जाएगी। इससे सिधना, बेलवानी, मुहम्मदपुर,
तेजोपुर, मानिकपुर, भुजना, टड़िया सहित कई गांवों के किसान लाभान्वित
होंगे।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस परियोजना का निर्माण कार्य
मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान लघुडाल के अभियंता
सिद्धार्थ सिंह, सहायक अभियंता सुभाष त्रिपाठी, जेई अजीत,
श्रीनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।