फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाद हो गई पूरी, जिले की कई सड़कें अभी भी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक सितंबर से 30 नवंबर तक चले गड्ढामुक्ति अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी को जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना था। विभाग का दावा है कि अभियान के तहत जिले की आठ सौ किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। हालांकि अभी भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। कई सड़कों पर गड्ढों को भरने का काम अभी जारी है। जिले की कई प्रमुख सड़कों पर अभी भी गड्ढे बरकरार हैं।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम 20 नवंबर तक पूरा कर लेना था मगर मियाद बीत जाने के बाद भी सड़कों पर मरम्मत कार्य चल ही रहा है। सड़कों पर बने सभी गड्ढों को भरा नहीं जा सका है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि लक्ष्य के सापेक्ष आठ सौ किलोमीटर की सड़कों पर बने गड्ढों पर मरम्मत कार्य करा दिया गया है। इस दावे के बावजूद सड़कों की हालत यह है कि उनपर चलना दुश्वार है। पीडब्ल्यूडी ने जिले की आठ सौ किलोमीटर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए शासन से 9.50 करोड़ रुपयों की मांग की थी। विभाग को अब तक 4.50 करोड़ रुपये मिले हैं। विभाग ने प्राप्त धन के अलावा कार्यदाई संस्थाओं से विभाग ने चयनित सभी सड़कों पर बने गड्ढों पर मरम्मत कार्य करा दिया है। शेष धन के लिए शासन के पास डिमांड भेज दी गई है। धन मिलने पर कार्यदाई संस्थाओं का भुगतान कर दिया जाएगा।
इनसेट-
पीडीडीयू नगर। नगर से पड़ाव तक करीब आठ किलोमीटर सड़क पर कई गड्ढे बन गए थे। योजना आने के बाद पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों को भरा तो है पर अभी भी कई गड्ढे बरकरार हैं। विशेषकर चंदासी कोल मंडी से डांडी व उसके कुछ आगे तक सड़क पर गड्ढों की भरमार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें