फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उर्वरकों की कालाबाजारी और तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, सात के लाइसेंस निरस्त किए और दो फर्मों संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित धरती माता बचाओ निगरानी समिति की बैठक में डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान रासायनिक उर्वरकों का जरूरत से ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं, जिससे भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है। बताया कि औद्योगिक इकाइयों में उर्वरकों के डायवर्जन की आशंका रहती है। इसलिए विशेष निगरानी की जाएगी। इसके लिए जनपद, तहसील और ग्राम स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। डीएम ने उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों और थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद न बेचें।

ग्राम स्तर पर समिति में अध्यक्ष होंगे प्रधान

डीएम ने बताया कि ग्राम स्तर पर गठित समिति में ग्राम प्रधान अध्यक्ष और ग्राम पंचायत अधिकारी संयोजक होंगे। लेखपाल, पंचायत सहायक, सहकारी समिति सचिव, प्रगतिशील किसान व कृषि विभाग के अधिकारी सदस्य होंगे। ये समितियां उर्वरकों की अत्यधिक बिक्री और तस्करी की निगरानी करेंगी। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण और कालाबाजारी से जुड़े मामलों में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें