चंदौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने उर्वरक बिक्री के प्रतिष्ठानों में जांच की। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उचहरा स्थित दो दुकानों में प्राधिकार पत्र दुकान पर नहीं मिले। यहां रेट बोर्ड भी नहीं लगेे थे। स्टाक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर नहीं दिखा पाने पर के कारण दोनों दुकानों पर खाद की फुटकर प्रतिबंधित करते हुए तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उधर, हेतिमपुर में भी दो दुकानों में जांच की गई। यहां एक दुकान से डीएपी एवं एसएसपी के नमूने जांच के बाबत लिए गए। साथ ही दूसरे दुकान से भी डीएपी तथा एनपीके के एक-एक नमूने लिए गए। यहां वितरण रजिस्टर न दिखाने पर संबंधित दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सघन निरीक्षण व जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।