फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुरानी रंजिश में लाइब्रेरी संचालक और छात्र की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा (जन्सों की मड़ई) गांव में पुरानी रंजिश में लाइब्रेरी संचालक और छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव के रामअशीष यादव अपने घर में लाइब्रेरी चलाते हैं। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के राहुल यादव और घनश्याम यादव पुरानी रंजिश में उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने रामअशीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाकर वह लाइब्रेरी में पहुंचे तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और उनकी पिटाई करने लगे। इस दौरान लाइब्रेरी में पढ़ रहे मनोज कुमार सिंह ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इससे दोनों को चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें