फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण के दर्शन मात्र से मिल जाती है मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। भगवान की भक्ति करने पर मनुष्य सांसारिक दुखों से दूर होकर मोक्ष को प्राप्त करता है। आज की युवा पीढ़ी रास्ता भटक कर गलत दिशाओं में जा रही है जिसके चलते उसका पतन हो रहा है।
विज्ञापन

ये बातें चिरईगांव में चल रहे चतुर्मास यज्ञ के दौरान बुधवार को त्रिदंडी स्वामी महाराज के शिष्य सुंदर राज महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम से बढ़कर कोई भी पुण्य नहीं है। अगर कोई भी भक्त सच्चे मन से ईश्वर के नाम का सुमिरन कर ले तो उसे सारा फल मिल जाता है। प्रभु निर्विकार भाव से जन- कल्याण के प्रति समर्पित होते हैं। प्रभु के सुमिरन में रहने से मानव का कल्याण होता है। सच्चे भाव से पूजा-आराधना करने से भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। कहा कि ईश्वर की भक्ति से मनुष्य जीवन के सभी भ्रमों से मुक्ति पा जाता है। कलियुग में मात्र नारायण का नाम लेने मात्र से मनुष्य के सारे कष्ट व पाप दूर हो जाते हैं। इस दौरान शिवाजी सिंह, मृत्युंजय सिंह, राणा सिंह, वीर प्रताप सिंह, विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें