फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स लेन के लिए समतलीकरण का कार्य शुरू, हटाया जा रहा अतिक्रमण

विज्ञापन
ीडीडीयू नगर-पड़ाव मार्ग चौड़ीकरण के लिए हो रहा समतलीकरण। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पडाव। स्थानीय चौराहे से लेकर गोधना चौराहे तक सिक्स लेन सड़क बनाए जाने का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया है। कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता शिवशंकर पटेल ने सड़क व नाली से संबंधित होने वाले कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया था। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। गोधना से लेकर पड़ाव चौराहे तक सड़क को सिक्स लेन करने के लिए शासन की ओर से 328 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। प्राप्त धन से सिक्स लेन की सड़क पर डिवाइडर बनाने के साथ सड़क के किनारे पौधरोपण भी किया जाएगा। साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था करने के साथ पानी निकासी के लिए दोनों तरफ डेढ़ मीटर चौड़ा नाला भी बनाया जाएगा। जलनिकासी की व्यवस्था होने से सड़क की उम्र लंबी होगी। इसके अलावा लोगों को प्रतिदिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। दीपावली से पूर्व सड़क निर्माण का उद्घाटन किए जाने के बाद अब कार्य तेजी पकड़ने लगा है। कार्यदाई संस्था के अधिकारी व कर्मचारी प्रतिदिन सड़क के किनारे के मकानों व दुकानों की नाप-जोख कर निशान लगा रहे हैं। इसके साथ ही किनारे की झोपड़ियों व अस्थाई निर्माण हटाए जा रहे हैं। अधिकारी चिह्नित किए गए निर्माणों को उनके स्वामियों से खुद गिराने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें