फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आओ करें रक्तदान, ताकि बच सके दूसरों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से जिला अस्पताल स्थित रक्त कोष में शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन और निरंकारी मिशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और निरंकारी मिशन की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित रक्तकोष में आयोजित रक्तदान शिविर में कोई भी रक्तदान कर सकता है। प्राचार्य डॉ. अमित सिंह ने कहा कि जून और जुलाई में तहसील व ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लॅड बैंक में बृहद सुरक्षित रक्तदान दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें ब्लड ग्रुप की जांच के साथ स्वैच्छिक रक्तदाता पंजीकरण भी किया जाएगा। रक्त कोष प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि शिविर में बढ़ चढ़कर लोग भागीदारी करें और रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाएं। उन्होंने बताया कि 14 जून से 13 जुलाई तक निम्न कैंप पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें