फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल व पुलिस टीम सरकारी जमीनों को कराएं कब्जा मुक्त : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सदर कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस में 12 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिनमें चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम संजीव सिंह ने थाना दिवस का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समुचित निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायत की जानकारी हो, संबंधित लेखपाल व पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांचोपरांत अतिक्रमण हटवाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई जाए। साथ ही उसकी वीडियोग्राफी भी कराया जाना सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का ग्राम सभावार रजिस्टर बनाकर क्रमवार प्रार्थना पत्र को रजिस्टर में रखा जाए। प्राप्त शिकायत की निष्पक्षता से राजस्व व पुलिस टीम जाकर निस्तारण करें और मौके की फोटोग्राफ्स भी रखा जाए। लेखपालों व कानूनगों को कहा कि ऐसे तालाब जो कागजों में मौजूद हों पर मौके पर परती भूमि हो तो उसको चिह्नित कर तत्काल कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा ग्राम सभा में पोखरे की जमीन पर कब्जे को चिह्नित करते हुए तत्काल अतिक्रमण हटवाएं। कहा कि थाना दिवस पर जमीन संबंधी, पारिवारिक व छोटी लड़ाई झगड़े समेत कई अन्य मामलों कोआपसी समझौता के आधार पर सुलझाया जाए। इस मौके पर सदर कोतवाल संतोष सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें