फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने शहीद के गांव को लिया गोद

Sat, 28 Feb 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह शुक्रवार की शाम शहीद जवान गुलाब यादव के पैतृक गांव गोपालपुर पहुंचे। जहां शहीद के परिवारवालों के साथ संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के बीच घोषणा की कि शहीद के सम्मान में गांव का सर्वांगीण विकास करने हेतु गोद लिया है। गोपालपुर गांव संपर्क मार्ग के अभाव में क्षेत्र से कटा हुआ था उसे गुलाब यादव के नाम पर निर्माण कराने हेतु मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेज कर पूर्ण कराने का कार्य करेंगे।

वैसे भी गांव गोद लिए जाने के बाद जो भी संभव होगा विकास के लिए दिया जाएगा। घटना के तीन दिन बाद पहुंचने के संदर्भ में विधायक ने बताया कि दिल्ली से आ रहा हूं।
विज्ञापन


फ्लाइट का टिकट मिल गया होता तो सीधे बनारस से आ जाता। लखनऊ होकर बाई रोड आने में काफी विलंब हो गया। विधायक के साथ मंगल यादव, विजय यादव, नंद कुमार राय, राजेश यादव, दयाराम यादव, सूबेदार यादव आदि उपस्थित थे।


उधर जवान गुलाब यादव के परिवार वालोें से शुक्रवार की शाम विधायक सुशील सिंह मिले व संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिवार वालों को आश्वासन दिया कि गृहमंत्री का गृह जनपद का प्रकरण होने की वजह से केंद्र सरकार से यथासंभव अधिकतम सहायता के साथ ही परिवार के भविष्य के लिए कुछ ठोस उपाय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें