फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जहां बनाई रील, उससे कुछ ही दूरी पर युवक की सिर कूंचकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चिकनी पहाड़ी के बजनवा जंगल में बुधवार को एक युवक का शव मिला। उसका सिर और चेहरा पत्थर से कूंचा गया था। पहचान नौगढ़ थाना क्षेत्र के कोठी घाट गांव निवासी रामअवतार उर्फ सिपाही (19) के रूप में हुई, जो 24 अगस्त से लापता था। युवक ने कहुअवाघाट के पुल पर खड़े होकर इंस्टाग्राम पर आखिरी रील बनाई थी। उससे कुछ ही दूरी पर उसकी हत्या हुई है। पिता ने उसके दोस्त पर मछली मारने के दौरान मारपीट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बाघी गांव के कोठी घाट निवासी रामप्रसाद का पुत्र और कक्षा 11वीं के छात्र राम अवतार उर्फ सिपाही (19) 24 अगस्त को अपने दोस्त प्रदीप निषाद के साथ घर से निकला था और नौगढ़ बाजार से अचानक लापता हो गया था। पिता ने 27 को नौगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बुधवार को रामअवतार का शव चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बजनवा जंगल में मिला। हत्या करने के बाद उसके सिर और चेहरे को पत्थर से कूंचकर ढक दिया गया था। निर्मम हत्या देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
वहीं उसके पिता रामप्रसाद ने तहरीर देकर उसके दोस्त और दोस्त के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि राम अवतार का उसके दोस्त सुरेंद्र के साथ दस दिन पहले मछली मारने को लेकर कहासुनी हुई थी। इस विवाद में राम अवतार ने सुरेंद्र को थप्पड़ भी मारे थे। इस घटना के बाद सुरेंद्र के मन में इस अपमान की टीस रह गई थी, जिसके बाद उसने छोटे भाई प्रदीप की मदद से रामअवतार की हत्या की है।
विज्ञापन


शराब और बियर पिलाया, फिर की हत्या
मृतक के पिता रामप्रसाद ने बताया कि घटना वाले दिन 24 अगस्त को प्रदीप रामअवतार को घर से बुलाकर नौगढ़ बाजार ले गया। वहां सुरेंद्र और प्रदीप ने एक ठेके की दुकान से देसी शराब और बियर खरीदी। इसके बाद वे सभी कहुअवाघाट पुल पर गए, जहां उन्होंने रील बनाई और इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसके बाद हत्या की। उस रात, प्रदीप और सुरेंद्र घर लौट आए, लेकिन राम औतार घर नहीं पहुंचा। कहा कि बेटे के सिर पर पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया। उन्हें यह भी संदेह है कि इस हत्या में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें