कलेक्ट्रेट में एसडीएम को पत्रक सौंपता अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल।
सकलडीहा। प्रतापगढ़ में मंगलवार को एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से नाराज होकर स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी व परिवार वालों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर प्रदेश में समाजवादी विकास दिवस मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर न्याय के प्रहरी अधिवक्ता को सरे राह गोलियों से भून दिया जा रहा है। इस पर प्रदेश का पुलिस प्रशासन मौन है। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि अतिशीध्र अधिवक्ता के हमलावरों को गिरफ्तार नही किया गया तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृत अधिवक्ता के परिवार को बीस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह, अतुल तिवारी, अजय शंकर पांडेय, शिवपूजन राम, प्रभुनाथ पाठक, दुर्गेश सिंह, आशुतोश सिंह, श्रीकांत राजभर आिद रहे।