मुंसफ काोटऱ्र्ट और बीमा योजना को लेकर शनिवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुंसफ कोर्ट की स्थापना शीघ्र कराने की मांग की। मुंसफ कोर्ट की लड़ाई को लेकर अधिवक्ता पहले से ही आवाज उठा रहे हैं।
सत्ता पक्ष के मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक प्रभुनरायण सिंह यादव सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मुंसफ कोर्ट की स्थापना के लिये आश्वासन दिया गया था। यही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं को 5 लाख का बीमा तथा नौजवान अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता देने की घोषणा हुई थी। मगर आज तक उनकी मांगों पर प्रदेश सरकार द्वारा ध्यान न देने के कारण अधिवक्तागण आक्रोशित हैं।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कथनी-करनी में फर्क हो गया है। नेताओं की झूठे आश्वासन से सभी आहत है। जिसको लेकर शनिवार को बार एसोसिएशन और डेमोक्रेटिक बार के अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर अशोक मिश्रा, सुरेश यादव, रमाशंकर खरवार, सुभाष सिंह, महेन्द्र प्रताप राय, प्रभुनाथ पाठक, नरसिंह, राजेश, हजारी सिंह, सुरेन्द्र कांत मिश्रा, अखिलेश शर्मा, धर्मदेव,श्रीकांत राजभर आदि मौजूद रहे।