फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वकीलों पर सीएमओ कार्यालय में लिपिक से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सीएमओ कार्यालय में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब री मेडिकल प्रक्रिया के दौरान कुछ वकीलों द्वारा एक सहायक कनिष्ठ लिपिक के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया। इस घटना पर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

पीड़ित लिपिक पंकज कुमार ने इस संबंध में सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्दी ही न्याय नहीं मिला तो सभी लिपिक कार्य बहिष्कार करेंगे। घटना की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। इस बीच लिपिक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनके सहयोगी को न्याय नहीं मिला तो वे कार्यालय में कार्य करना बंद कर देंगे। कर्मचारियों ने एकजुट होकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें