नियामताबाद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में शुक्रवार को पीडीडीयू नगर तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मुगलसराय बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष श्यामलाल सोनकर की अध्यक्षता में सामान्य सभा की असाधारण बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा की।
बैठक में कहा गया कि इस मामले में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में लंबित याचिकाओं का तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए। कहा गया कि इस प्रकरण से न्याय पालिका के प्रति आमजन के विश्वास और सांविधानिक अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक का संचालन महामंत्री शिवकुमार ने किया। संवाद