फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किशोरी पर हमला करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के गले पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने वाले युवक को पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब छह बजे जमानियां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का उसकी बड़ी बहन के देवर के बीच कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। दोनों में बातचीत बंद थी। देवर हरिश्चंद्र को ये बात नागवार गुजर रही थी। उसने रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने दो साथियों के साथ किशोरी के गांव पहुंचा। किशोरी को गांव के बाहर बुलाया और उसके गले पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे मुख्य आरोपी हरिश्चन्द्र को जमानियां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें