बलुआ थाना के अमिलाई गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद के बीच हुई मारपीट में दूसरे पक्ष ने लाठी से धक्का दे दिया, जिससे गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स की तैनाती की गई है। अमिलाई गांव के रहने वाले सुभाष राम अपनी भूमि पर हैंडपंप लगवा रहे थे। इस जमीन से सटी बेचन राम की भूमि है, जिस पर विवाद है। विपक्षियों ने ने सुभाष राम को हैंडपंप लगाने से मना किया। इसी बात पर कहासुनी होे लगी। विवाद बढ़ा तो एक पक्ष ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ कर थाने ले गई। थोड़ी देर बाद बेचन राम पक्ष के छह से अधिक लाठी डंडा लेकर पहुंचे लोग पहुंचे और सुभाष राम को चेतानी दी। सुभाष नहीं मिले तो युवकों ने सुभाष के पिता रामलाल (45) को लाठी से धक्का दे दिया। वे जमीन पर गिरे और सिर में पत्थर से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गए। इस घटना से गांव में तनाव पैदा हो गया। गांव वालों ने काफी हल्ला मचाया।
वृद्ध की मौत क बाद उनके पुत्र सुभाष, सुनील, अनिल, अजीत, पुत्री सुशीला, शीला आदि का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। बलुआ थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। सीओ राजेश राय ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट के बीच वृद्ध की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।