फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफशाह बीयर पर सुरक्षा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया । लतीफशाह बीयर पर सैलानियों की सुरक्षा के इंतजाम को लेकर सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को ही प्रशासन की मुस्तैदी दिखाई देती है। शेष दिनों में सैलानियों की जान खतरे में पड़ी रहती है। जबकि पिछले दिनों लतीफशाह बीयर में डूबने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। लतीफ शाह बीयर से बरसात के कारण लगातार पानी गिर रहा है। इस पानी में नहाने तथा अठखेलियां करने की ललक सैलानियों में रहती है। इस दौरान सैलानियों की ओर से बीयर में डूबने के जोखिम को भी नजरअंदाज कर दिया जाता है। हर रोज यहां लोग नहाने का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को लतीफशाह बाबा की मजार पर जायरीनो की भीड़ में आए अधिसंख्य की युवा तथा महिलाएं खतरे से अनजान रहकर नहाते देखे गए। सैलानियों को कुंड की और ना जाने तथा खतरे की सूचना देने के लिए कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रही। वहीं अनेक लोगों ने सप्ताह भर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को जरूरी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें