फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल थे स्व. गंजी प्रसाद : रामकिशुन

विज्ञापन
चकिया तिराहे पर गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व सांसद रामकिशुन व अन्य। स्रोत:-ज
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. गंजी प्रसाद की 29वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि स्व. गंजी प्रसाद ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन त्याग, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व विधायक मनोज सिंह ने कहा कि स्व. गंजी प्रसाद केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनभावनाओं के सच्चे प्रहरी थे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि स्व. गंजी प्रसाद का पूरा जीवन देश, समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी जनसेवा का मार्ग दिखाते हैं। पूर्व प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि उनके संघर्ष और कर्मठता ने उन्हें जनता के दिलों में विशेष स्थान दिलाया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें