फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कहीं अभिलेखों के रखरखाव में मिली खामी तो कहीं गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) के तहत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उतरौत स्वास्थ्य उपकेंद्र में रिकॉर्ड अधूरे पाए गए, जबकि रजिस्टरों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। सफाई व्यवस्था भी खराब थी। इस पर एएनएम को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश पर गठित टीम ने अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांच रही है। मिर्जापुर के डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कला, शिकारगंज समेत 23 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उतरौत उपकेंद्र में अभिलेखों के रखरखाव में खामी मिली। कई रजिस्टर अधूरे पाए गए और सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। इसी तरह आयुष्मान आरोग्य मंदिर पटनवा में भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। टीम ने चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया। भवन की खराब स्थिति को देखते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में मिलीं खामियों और व्यवस्थाओं की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि जरूरी सुधार कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा, आनंद मिश्रा, डॉ. दिलशाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें