फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैंक का बकाया नहीं चुकाने पर दो लोगों की जमीन कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। बैंक का बकाया जमा नहीं करने वाले दो बकाएदारों के खिलाफ मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम के निर्देश पर धानापुर क्षेत्र के मढ़ान गांव निवासी दो बकाएदारों की जमीन कुर्क कर ली गई। इस जमीन की 21 दिन बाद नीलामी कर बैंक का बकाया वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्र के 10 बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की गई है। इसमें मढ़ान गांव निवासी जगतनारायण पर तीन लाख, 12 हजार, 141 रुपये व गोपाल पर दो लाख, 25 हजार, 896 रुपये बैंक का बकाया है। बकाया जमा नहीं करने पर दोनों के खिलाफ आरसी जारी की गई थी। कई बार संग्रह कर्मियों ने बकाएदारों के घर पहुंचकर बकाया राशि जमा करने के लिए कहा, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
इसके बाद दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए थे। कार्रवाई की भनक लगने पर दोनों बकाएदार फरार हो गए। मंगलवार को एसडीएम के आदेश पर प्रशासन ने उनके कानूनी हिस्से की जमीन कुर्क कर ली।
विज्ञापन

एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दो बकाएदारों की जमीन कुर्क की गई है, जिसे 21 दिन बाद नीलामी कर बकाया राशि की वसूली की जाएगी। इस दौरान बिहारी सिंह यादव, रामाश्रय, उमाशंकर सिंह सहित तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें