फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जमीन और नाली पर हो गया कब्जा, नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी आदित्य लांग्घे ने जनता की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि हमारी जमीन और नाली पर कब्जा हो गया है। कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। डीएम और एसपी के निर्देश पर तत्काल शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिले केे सभी थानों में कुल 91 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

समाधान दिवस में भूमि विवाद से संबंधित मामले अधिक आए। कुंआ गांव के राजेंद्र, सरिता देवी, राम दुलार और सरस्वती, गयापुर के राम आधार, शिवपुर माफी की सुशीला देवी, भोड़सर के राजेंद्र और इमामुद्दीन, डूही सूही के बलवंत, बड़गांवा के मुहम्मद अहमद, शहाबगंज के अमरदेव, हरिपुर के श्रीनिवास पांडेय ने ऐसी समस्याएं बताईं। यहां 12 शिकायतें आईं, जिनमें छह का समाधान किया गया। इसके पहले एसपी आगंतुक रजिस्टर और समाधान दिवस रजिस्टर की जांच की। इस दौरान थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग भी मौजूद थे।
धीना थाने में जमीन विवाद से संबंधित सिर्फ एक शिकायत आई। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने मामले की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक सदर, लेखपाल और चौकी प्रभारी कमालपुर को मौके पर भेजा गया है। इलिया थाने में खखडा और हाटा गांव के भूमि विवाद के दो मामले आए। प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि हाटा गांव में टीम भेजकर समस्या का समाधान करा दिया गया। वहीं, खखडा गांव में भी टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें