फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूण्य तिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। नगर के सेंट्रल कॉलोनी में स्थित शास्त्री जन्म स्थली पर पहुंच कर पुष्पाजंली अर्पित की। वहीं जीटीआर ब्रिज समीप लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पहुंच कर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर हुई गोष्ठियों में लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शास्त्री जी के 54वीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभा की गई। गोष्ठी में महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज शास्त्रीजी की जन्मस्थली सरकारी उपेक्षाओं के कारण आंसू बहा रही है। महासभा सरकार से शास्त्री जी की जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने एवं जन्म स्थली का समुचित विकास करने की मांग दोहराती है। गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री अभिषेक नारायण ने कहा कि कथनी से अधिक करनी में आस्थावान शास्त्री जी मानवता के पुजारी थे। उनका विश्वास था कि व्यक्ति नाम से नहीं कर्म से महान बनता है। इस मौके पर ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार सिन्हा, विशेषशील वंदे, विवेक श्रीवास्तव, अर्जुन लाल श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव रहे। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष अविनाश कुमार, अविनाश लखन, गुडलक भारती, रितेश जायसवाल, सचिन जायसवाल, अभिषेक, अमन अग्रहरि, विवेक मौर्य ने शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जीटी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पहुंच कर लाल बहादुर शास्त्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में रामजी गुप्ता ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्य निष्ठा , ईमानदारी से आज के हुक्मरान को प्रेरणा लेनी चाहिए। शास्त्री जी के बताए रास्ते पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, सतपाल सिंह, नवीन पांडेय, औसाफ अहमद , संजय मिश्रा , अनवर सादात , दाऊ केशरी रहे।
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली के विकास की मांग के समर्थन में सेंट्रल कॉलोनी स्थित जन्मस्थली पार्क में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया। बाद में जन्म स्थली पर पौधरोपण किया और गरीबों में खिचड़ी वितरित की।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि संगठन लंबे समय से शास्त्री जन्म स्थली के विकास की मांग कर रहा है। इस मांग के समर्थन में राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रेलमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। कहा कि मांग पूरी होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर शंकर चौहान, सुरेश यादव, जितेन्द्र कुमार, दिनेश यादव, रवि कुमार, संतोष पाठक, सुजीत गुप्ता, जितेन्द्र प्रताप, जगदीश प्रसाद, शिवेन्द्र चक्रवर्ती रहे।
पीडीडीयू नगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)की ओर से अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि मनाइ गई। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि शास्त्री प्तजी का जीवन सादगी पूर्ण लेकिन कठोर निर्णयों वाला था। वे शांति के पूजारी और युद्ध के विजेता रहे। इस मौके पर विजय धुरिया, भुवन यादव, मुहम्मद चांद, मिथलेश, विक्रम श्रीवास्तव, रामनिहोर यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें